Any News

School Important Work And Working Days 2022-23 | विद्यालय उपयोगी कार्यदिवस 2022-23 | Rajasthan |

4/5 - (4 votes)

School Important Work And Working Days 2022-23 | विद्यालय उपयोगी कार्यदिवस 2022-23 | Rajasthan |

विद्यालय महत्वपूर्ण कार्य सत्र 2022-23 | School Important Work Session 2022-23 |Student Attendance
Register Important Rules | 

विद्यालय शैक्षणिक कार्य दिवस सत्र 2022-23 (Last Update : 11 April 2023)

नमस्कार साथियों आज की इस पोस्ट मैं आपको शैक्षणिक सत्र  2022-23 विद्यालय के कार्यदिवस और उपयोगी कार्य के बारें सम्पूर्ण जानकारी दी गई है | सत्र 2022-23 में शिक्षा विभाग , राजस्थान के नियमानुसार उपयोगी कार्य, कार्यदिवस ,अवकाश, प्रवेश प्रक्रिया के नियम , तिथि व विद्यालय छात्र उपस्तिथि रजिस्टर  के नियमों के बारें की जानकारी दी गई है | इस पोस्ट के अध्ययन मात्र से है आप सत्र 2022-23 के सम्पूर्ण कार्य आसानी से कर सकते है या कार्य में आसानी रहेगी |

राज गुरु जी

क्र.सं. कार्य दिवस का नाम प्रारम्भ/समाप्ति तिथि
1. शिक्षण सत्र समाप्ति 2021-22 (शिक्षा विभाग संशोधित आदेश दिनांक 29 अप्रैल 2022 के अनुसार) 16 मई 2022
2. शिक्षण सत्र प्रारम्भ 2022-23 24 जून 2022 से
3. शिक्षण सत्र की समाप्ति 2022-23 (शिविर पंचांग के अनुसार) 30 अप्रैल 2023 तक
नोट : निदेशक बीकानेर के आदेश क्रमांक : शिविरा/माध्य/मा-स/22418/शिविरा पंचांग 2022-23 आदेश दिनांक 29 मार्च 2023 के अनुसार शिविरा पंचांग में आंशिक संशोधन करते हुए परीक्षा परिणाम की घोषणा करने की तिथि 02 मई कर दी गई | इस वजह से सत्र की समाप्ति 30 अप्रैल की बजाय 02 मई रहेगी |

4. नवीन सत्र 2023-24 प्रारम्भ (प्रथम प्रवेशोत्सव) 01 से 16 मई 2023 
नोट : निदेशक बीकानेर के आदेश क्रमांक : शिविरा/माध्य/मा-स/22418/शिविरा पंचांग 2022-23 आदेश दिनांक 29 मार्च 2023 के अनुसार शिविरा पंचांग में आंशिक संशोधन करते हुए परीक्षा परिणाम की घोषणा करने की तिथि 02 मई कर दी गई | इस वजह से नवीन सत्र की शुरुवात 01 मई की बजाय 03 मई रहेगी |
5. नवीन शिक्षण सत्र प्रारम्भ 2022-23 (नियमित कक्षा प्रारम्भ) 01 जुलाई 2022 से
नोट: शैक्षणिक सत्र 2022-23 का प्रारम्भ 24 जून 2022 से होगा लेकिन विद्यार्थियों की कक्षा-कक्ष का संचालन 01 जुलाई 2022 से होगा | इसलिय विद्यार्थियों की उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति 01 जुलाई 2022 से शुरू करना है |
6. ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून 2022 तक
7. विद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि संशोधित – कक्षा 9 से 12 तक  (शिक्षा विभाग संशोधित आदेश दिनांक 01 सितम्बर 2022 के अनुसार) 07 सितम्बर 2022 तक
8. कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश सत्रपर्यन्त
9. मध्यावधि अवकाश 19 से 31 अक्टूबर 2022 तक
10. शीतकालीन अवकाश 25 दिसम्बर 2022 से 05 जनवरी 2022 तक
11. प्रथम परख सभी कक्षाओं हेतु 22 से 24 अगस्त 2022 तक
12. द्वितिय परख सभी कक्षाओं हेतु 10 से 12 अक्टूबर 2022 तक
13. तृतीय परख सभी कक्षाओं हेतु 20 से 22 फरवरी 2023 तक
नोट : सत्र 2022-23 से कक्षा 3 से 8 तक तृतीय परख को हटा दिया गया है | इसके स्थान पर  No Bag Day & RKSMBK (सरकारी विद्यालय) से आकलन होना है |
14. अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 (सभी कक्षाओं हेतु) (संशोधित आदेश दिनांक 28 अक्टूबर 2022 के अनुसार) 08 से 20 दिसम्बर 2022 तक
नोट : अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए  विद्यार्थियों हेतु परीक्षा की तैयारी के लिए  1 दिन का अवकाश रखा जायेगा | अगर परीक्षा के पहले रविवार या अन्य सार्वजनिक अवकाश है तो परीक्षा तैयारी हेतु अवकाश उससे पहले रखा जायेगा |
15. वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 (नॉन बोर्ड कक्षाओं के लिए) 13 से 27 अप्रैल 2023
नोट : निदेशक बीकानेर के आदेश क्रमांक : शिविरा/माध्य/मा-स/22418/शिविरा पंचांग 2022-23 आदेश दिनांक 29 मार्च 2023 के अनुसार शिविरा पंचांग में आंशिक संशोधन करते हुए वार्षिक परीक्षा का आयोजन 13 से 27 अप्रैल 2023 होगा | पहले वार्षिक परीक्षा 06 से 25 अप्रैल के मध्य आयोजित होनी थी |
नोट : वार्षिक परीक्षा के लिए  विद्यार्थियों हेतु परीक्षा की तैयारी के लिए  2  दिन का अवकाश रखा जायेगा | अगर परीक्षा के पहले रविवार या अन्य सार्वजनिक अवकाश है तो परीक्षा तैयारी हेतु अवकाश उससे पहले रखा जायेगा |
16. बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2023 (बोर्ड कक्षाओं हेतु)  कक्षा – 10 : 16 मार्च  से 11 अप्रैल 2023 तक                 कक्षा –  12 : 09 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक  
17. कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा कक्षा – 5 : 13  से 21 अप्रैल 2023 तक                                  कक्षा –  8 : 21  मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक  
18. प्रायोगिक परीक्षा 2023 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (कक्षा 12 हेतु) 19 जनवरी से 18 फरवरी 2023 तक (नियमित विद्यार्थी )    13 से 18 फरवरी 2023 तक (स्वयंपाठी विद्यार्थी)
नोट : माध्यमिक शिक्षा की बोर्ड परीक्षा में  प्रविष्ट होने वाले परीक्षार्थियों के लिए 14 दिवस का परीक्षा पूर्व तैयारी अवकाश रहेगा |
19. बोर्ड कक्षाओं की उपस्थिति की अंतिम तिथि (कक्षा 10 & 12) 16 फरवरी 2023 तक
20. नोट : कक्षा – 5वीं की उपस्थिति की गणना 10 अप्रैल तक और कक्षा 8वीं की उपस्थिति की गणना 17 मार्च 2023 करना है |

 

School Important Document List || स्कूल में काम में आने वाले उपयोगी दस्तावेज || Click here

साथियों आगे आपको शैक्षणिक सत्र 2021-22 की महत्वपूर्ण तिथियाँ दी जा रही है जिससे आप गत सत्र की कुछ तिथियों का अवलोकन कर सकते है | 

 

शैक्षणिक सत्र 2021-22 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

क्र.सं. कार्य दिवस का नाम प्रारम्भ/समाप्ति तिथि
1.
शिक्षण सत्र प्रारम्भ 2021-22   
07 जून 2021 से
2.
शिक्षण सत्र समाप्ति 2021-22 (शिक्षा विभाग संशोधित आदेश दिनांक 29 अप्रैल 2022 के अनुसार)
16 मई 2022
3.
शिक्षण सत्र 2021-22 हेतु विद्यार्थियों की विद्यालय में अंतिम उपस्थिति
11 मई 2022 तक  
4.
परीक्षा परिणाम घोषित करने की अंतिम तिथि सत्र 2021-22 (नॉन बोर्ड कक्षाओं के लिए)
16 मई 2022
5.
कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड मुख्य परीक्षा आयोजित
कक्षा 5 – 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक     कक्षा 8 – 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक
6.
कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड पूरक परीक्षा परीक्षा आयोजित
कक्षा 5 – 8 से 16 अगस्त 2022 तक           कक्षा 8 – 8 से 18 अगस्त 20 22 तक
7.
कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित तिथि सत्र 2021-22 (परीक्षा 2022)
08 जून 2022
8.
कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड पूरक परीक्षा परिणाम घोषित तिथि सत्र 2021-22 (परीक्षा 2022)
14 सितम्बर 2022
9.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कक्षा 10 परिणाम घोषित तिथि सत्र 2021-22 (परीक्षा 2022)
13 जून 2022
10.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कक्षा 10 (प्रवेशिका CWSN )परिणाम घोषित तिथि सत्र 2021-22 (परीक्षा 2022)
08 अगस्त 2022
11.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कक्षा 12 (विज्ञान/वाणिज्य वर्ग) परिणाम घोषित तिथि सत्र 2021-22 (परीक्षा 2022)
01 जून 2022
12.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कक्षा 12 (कला वर्गव वरिष्ट उपाध्याय) परिणाम घोषित तिथि सत्र 2021-22 (परीक्षा 2022)
06 जून 2022
13.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कक्षा 12 (CWSN )परिणाम घोषित तिथि सत्र 2021-22 (परीक्षा 2022)
17 जून 2022
14.
सत्र 2021-22 कुल कार्य दिवस (सितम्बर 2021 से अप्रैल 2022 तक)
179 दिवस
15.
सत्र 2021-22 सम्पूर्ण कार्य दिवस
275 दिवस
16.
सत्र 2021-22 सम्पूर्ण कार्य दिवस (शैक्षणिक कार्य दिवस – कक्षा-कक्ष)
260 दिवस
नोट : कोरोना काल के दौरान विद्यालय कुछ दिनों के लिए बंद थे लेकिन ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी था | इसलिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य दिवस की गणना की जाएगी |
17.
सत्र 2021-22 कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के कार्य दिवस की गणना 28 मार्च 2022 तक की जाएगी
226 दिवस
18.
सत्र 2021-22 कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के कार्य दिवस की गणना 21 मार्च 2022 तक  की जाएगी
220 दिवस
 
 
 

 

साथियों आगे आपको राजस्थान प्राइवेट स्कूल (गैर-सरकारी विद्यालय) नि: शुल्क शिक्षा के अधिकार के तहत कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश की कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ दी जा रही है | आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की इस बार सत्र – 2022-23 से  राजस्थान में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं (प्री-प्राइमरी) के लिए भी नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई है | जिसका प्रारम्भ सत्र के लगभग अंत में शुरू हुआ है | 

 

शैक्षणिक सत्र 2022-23 नि:शुल्क शिक्षा (RTE) महत्वपूर्ण तिथियाँ

क्र.सं. कार्य दिवस का नाम प्रारम्भ/समाप्ति तिथि
1. पी.एस.पी. पोर्टल पर विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 तक
2. पी.एस.पी. पोर्टल पर विद्यालय फीस अपडेट करने की अंतिम तिथि जुलाई 2022 तक
3. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (कक्षा-1 में प्रवेश हेतु) 15 मई 2022 तक
4. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु ऑनलाइन लाटरी तिथि  (कक्षा-1 में प्रवेश हेतु) 17 मई 2022
5. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु अंतिम प्रवेश तिथि (संशोधित) (नॉन आर.टी.ई. के आधार पर)                   (कक्षा-1 में प्रवेश हेतु) 17 अगस्त 2022 तक
6. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (संशोधित) (राजस्थान के केवल 18 विद्यालय हेतु) (कक्षा-1 में प्रवेश हेतु) 20 से 27 सितम्बर 2022 तक
7. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु अंतिम प्रवेश तिथि (संशोधित) (राजस्थान के केवल 18 विद्यालय हेतु) 14 अक्टूबर 2022 तक
8. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि (संशोधित) 16 दिसम्बर 2022 तक
9. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि (संशोधित) 23 दिसम्बर 2022 तक
10. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु क्लेम बिल बनाने की अंतिम तिथि मार्च 2023
11. आर.टी.ई. सत्र 2020-21 , 21-22 बिल भुक्तान करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022 तक
नोट : अगर आपके विद्यालय का सत्र 2020-21, 21-22 की प्रथम व द्वितिय क़िस्त का भुक्तान अभी तक नहीं हुआ है तो सम्बन्धित जिले के जि.शि.अ. कार्यालय से सम्पर्क करे |
12. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (पूर्व प्राथमिक कक्षाओं  में प्रवेश हेतु) 06 से 13 फरवरी 2023 तक
13. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु ऑनलाइन लाटरी तिथि  ((पूर्व प्राथमिक कक्षाओं  में प्रवेश हेतु) 15 फरवरी 2023
14. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु अभिभावक द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग  तिथि  ((पूर्व प्राथमिक कक्षाओं  में प्रवेश हेतु) 15 से 17 फरवरी 2023
15. आर.टी.ई. प्रवेश 2022-23 हेतु प्रवेश की  तिथि  ((पूर्व प्राथमिक कक्षाओं  में प्रवेश हेतु) 01 मार्च 2023

शैक्षणिक सत्र 2023-24 आर.टी.ई. प्रवेश की महत्वपूर्ण तिथियाँ

1. आर.टी.ई. प्रवेश 2023-24 हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (संशोधित) 18 अप्रैल 2023-24
2. आर.टी.ई. प्रवेश 2023-24 हेतु लाटरी की तिथि 20 अप्रैल 2023
3. आर.टी.ई. प्रवेश 2023-24 हेतु अभिभावक द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग  तिथि  20 अप्रैल से 01 मई 2023 तक
4. आर.टी.ई. प्रवेश 2023-24 हेतु प्रवेश की  तिथि  02 जून 2023
नोट: सत्र 2023-24 से पूर्व प्राथमिक से प्रथम कक्षा तक आर.टी.ई. में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है |

नोट : साथियों अब आगे सत्र 2022-23 के विद्यालय कार्यदिवस के बारें में जानकारी दी जा रही है | जिसमे शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कार्यदिवसों को शामिल किया गया है | कार्यदिवसों का आकलन राजस्थान शिक्षा विभाग शिविर पंचांग सत्र 2022-23 दिनांक 21 जून 2022 को आधार मानकर आपको जानकारी दी जा रही है |

विद्यालय कार्य दिवस सत्र 2022-23

  राज गुरु जी 

माहवार विद्यालय कार्यदिवस और अवकाश

माह का नाम कुल कार्य दिवस अवकाश रविवार
जून 2022 24 जून से सत्र प्रारम्भ विद्यालय संचालन केवल गैर-शैक्षणिक कार्य शुरू
जुलाई 2022 26 00   05
अगस्त 2022 23 04 04
सितम्बर 2022 24 02 04
अक्टूबर 2022 13 13 05
नवम्बर 2022 25 01 04
दिसम्बर 2022 21 06 04
जनवरी 2023 21 05 05
फरवरी 2023 23 01 04
मार्च 2023 23 04 04
अप्रैल 2023 20 05 05
कुल शैक्षणिक कार्य दिवस जुलाई 2022 से अप्रैल 2023 तक 219 41 44
सत्र 2022-23 की समाप्ति : 02मई  2023
नवीन सत्र प्रारम्भ : 03 मई 2023 से
मई 2023 14 13 04

 राज गुरु जी

सत्र 2022-23 माहवार अवकाश की गणना

माह दिनांक अवकाश का नाम
जुलाई 2022 10 जुलाई 2022 (रविवार) ईदउल जुहा
अगस्त 2022 09 अगस्त 2022 मोहर्रम
11 अगस्त 2022 रक्षाबंधन
19 अगस्त 2022 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
सितम्बर 2022 05 सितम्बर 2022 रामदेवजी जयंती/तेजाजी दशमी
06 सितम्बर 2022 नवरात्र स्थापना दिवस
अक्तूबर 2022 03 अक्तूबर 2022 दुर्गाष्टमी
05 अक्तूबर 2022 विजयदशमी
09 अक्तूबर 2022 (रविवार) बारावफात
19 से 31 अक्तूबर 2022 मध्यावधि अवकाश
24 अक्तूबर 2022 दीपावली
25 अक्तूबर 2022 गोवर्धन पूजा
26 अक्तूबर 2022 भैया दूज
नवम्बर 2022 08 नवम्बर 2022 गुरु नानक जयंती
दिसम्बर  2022 25 दिसम्बर 2022 से 05 जनवरी 2023 शीतकालीन अवकाश
25 दिसम्बर 2022 (रविवार) क्रिसमस डे
29 दिसम्बर 2022 गुरु गोविन्दसिंह जयंती
जनवरी 2022 01 से 05 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश
14 जनवरी 2023 मकर सक्रांति
फरवरी 2023 18 फरवरी 2023 महा शिवरात्रि
मार्च 2023 06 मार्च 2023 होलिका दहन
07 मार्च 2023 धुलण्डी
23 मार्च 2023 चेटीचंड
30 मार्च 2023 रामनवमी
अप्रैल 2023 03 अप्रैल 2023 श्री महावीर जयंती
नोट : पहले श्री महावीर जयंती का अवकाश 04 अप्रैल का था लेकिन राज्य सरकार के दिनांक 24 फरवरी 2023 को इसमें आंशिक संशोधन किया गया था |
07 अप्रैल 2023 गुड-फ्राइडे
11 अप्रैल 2023 श्री महात्मा  ज्योतिबा फुले जयंती
22 अप्रैल 2023 ईदुल-फितर
मई 2023 (नवीन सत्र 23-24 प्रारम्भ) 17 से 31 मई 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश
जून 2023 01 से 23 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

                           राज गुरु जी 

सत्र 2022-23 माहवार जयंती/उत्सव  की गणना

माह दिनांक जयंती/उत्सव का नाम
जुलाई 2022 13 जुलाई 2022 गुरु पूर्णिमा – उत्सव
23 जुलाई 2022 लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक – जयंती
अगस्त 2022 12 अगस्त 2022 संस्कृत दिवस – उत्सव
15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस – उत्सव
20 अगस्त 2022 राजीव गाँधी – जयंती
सितम्बर 2022 05 सितम्बर 2022 शिक्षक दिवस/खेजडली शहीद दिवस – उत्सव
08 सितम्बर 2022 विश्व साक्षरता दिवस – उत्सव
14 सितम्बर 2022 हिन्दी दिवस – उत्सव
अक्तूबर 2022 02 अक्तूबर 2022 महात्मा गाँधी/लाल बहादुर शास्त्री – जयंती
31 अक्तूबर 2022 सरदार वल्लभ भाई पटेल – जयंती
31 अक्तूबर 2022 श्रीमती इन्दिरा गाँधी पुण्य तिथि – संकल्प दिवस
नवम्बर 2022 05 नवम्बर 2022 कालिदास – जयंती
08 नवम्बर 2022 गुरु नानक – जयंती
11 नवम्बर 2022 राष्ट्रिय शिक्षा दिवस – उत्सव
14 नवम्बर 2022 जवाहर लाल नेहरु जयंती (बाल दिवस) – उत्सव 
19 नवम्बर 2022 श्रीमित इन्दिरा गाँधी जयंती – उत्सव
26 नवम्बर 2022 संविधान दिवस – उत्सव
दिसम्बर  2022 01 दिसम्बर 2022 विश्व एकता दिवस /विश्व  एड्स दिवस – उत्सव
10 दिसम्बर 2022 मानव अधिकार दिवस – उत्सव
29 दिसम्बर 2022 गुरु गोविन्द सिंह  जयंती – उत्सव
जनवरी 2022 12 जनवरी 2023 स्वामी विवेकानन्द जयंती/राष्ट्रिय युवा दिवस – उत्सव
23 जनवरी 2023 सुभाष चन्द्र बोस जयंती/देश प्रेम दिवस – उत्सव
26 जनवरी 2023 स्वतंत्रता दिवस / बसंत पंचमी – उत्सव
30 जनवरी 2023 शहीद दिवस / गाँधी जी पुण्य तिथि
फरवरी 2023

 

15 फरवरी 2023 स्वामी दयानन्द सरस्वती जयंती – उत्सव
28 फरवरी 2023 राष्ट्रिय विज्ञान दिवस – उत्सव
मार्च 2023 15 मार्च 2023 विश्व उपभोक्ता दिवस – उत्सव
30 मार्च 2023 राजस्थान दिवस – उत्सव
अप्रैल 2023 03 अप्रैल 2023 श्री महावीर जयंती – उत्सव
11 अप्रैल 2023 श्री महात्मा  ज्योतिबा फुले जयंती
14 अप्रैल 2023 डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती/ज्ञान दिवस – उत्सव
मई 2023 07 मई 2023 रवीन्द्र नाथ टैगोर जयंती – उत्सव
22 मई 2023 महाराणा प्रताप जयंती – उत्सव
जून 2023 21 जून 2023 अंतराष्ट्रीय योग दिवस – उत्सव

नोट : विद्यालय स्तर पर मनाये जाने वाले उत्सव/जयंती की उपस्थिति विद्यार्थी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करना होता है |

Rajasthan Fees Act 2017 | राजस्थान सरकारी / गैर सरकारी विद्यालय फीस अधिनियम या  विनियमन 2017 Click here 

 

विद्यार्थी उपस्थिति रजिस्टर की कुछ उपयोगी बातें :

साथियों आगे आपको राजस्थान शिक्षा विभाग के नियमानुसार छात्र  उपस्थिति रजिस्टर के नियमों के बारें में जानकारी दी जा रही है | आपको नियमानुसार उपस्तिथि रजिस्टर में कार्य करने चाहिए | ताकि आपको किसी प्रकार की समस्या ना आए | इन नियमों से आपका कार्य आसान होगा | 

  • प्रत्येक कक्षा व वर्ग के लिए अलग-अलग छात्र उपस्थिति रजिस्टर बनाए जायेंगे |
  • उपस्थिति रजिस्टर के प्रथम पृष्ट पर सबसे पहले गत सत्र में अनुतीर्ण रहे तथा पूरक परीक्षा लिखने की पश्चात उतीर्ण विद्यार्थियों के नाम लिखे जाये |
  • नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों के नाम के नाम प्रवेश तिथि के क्रम में निरंतर लिखे और प्रवेश कार्य समाप्ति के बाद अंग्रेजी वर्णमाल के अनुसार अनुक्रमांक आवंटित कर व्यवस्थित करें |
  • प्रत्येक विद्यार्थी की उपस्थिति दिन में दो बार (प्रात:/मध्यांतर)या (पूर्वाह्न/अपराह्न) दर्ज करें |
  • उपस्थिति का अंकन 1,2,3,4 … लगातार करें | (P,P,P ….. ना करें या नियमानुसार गलत है )
  • यदि विद्यार्थी अनुपस्थित है तो A (Absent) दर्ज करें और यदि विद्यार्थी ने अवकाश लिया है तो L दर्ज करें | इन दोनों का अंकन लाल स्याही से किया जाना चाहिए |
  • यदि कोई विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता जैसे स्काउटिंग ,एन.सी.सी. व खेलकूद में संस्था प्रधान की अनुमति से बाहर गए है तो इन्हें उपस्थिति रजिस्टर में D से अंकित करे और इन्हें उपस्थित मानते हुए आगामी दिवस की उपस्थिति दर्ज की जाये  |  
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 TOTAL
1 2 3 4 A A 5 6 L L 7 8 Sunday 9 10 D D 13 14 14

  

  • उपस्थिति रजिस्टर के प्रत्येक माह के पृष्ट पर विद्यार्थी के नाम के साथ प्रवेशांक (SR no) अंकित किये जाये |
  • उपस्थिति रजिस्टर में माह के अंत में कुल उपस्थिति, अनुपस्थिति व अवकाश का योग लगाया जाये |
  • उपस्थिति रजिस्टर में माह के अंत में गत माह की उपस्थिति का योग लिखा जाना चाहिए और गत माह की उपस्थिति व चालू माह की उपस्थिति का योग प्रत्येक माह के पृष्ट पर किया जाना चाहिए |
  • उपस्थिति रजिस्टर में चालू माह के पृष्ट पर प्रति मीटिंग की औसत उपस्थिति और अंत में कुल उपस्थिति का योग कर औसत उपस्थिति निकाल कर अंकित की जाए |
  • उपस्थिति प्रतिशत निकालने का सूत्र :(छात्र उपस्थिति कुल दिनों की संख्या )/(उपस्थिति के कुल दिनों की संख्या) X100
  • औसत उपस्थिति निकालने का सूत्र : (विद्यार्थियों की कुल मीटिंग संख्या )/( कुल विद्यार्थियों की संख्या)
  • उपस्थिति रजिस्टर की प्रत्येक दिन कक्षा अध्यापक के द्वारा पूर्ति की जाये |
  • यदि विद्यालय में ऑनलाइन उपस्थिति की सुविधा है तो भी ऑफलाइन उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज किया जाये |
  • सत्र के अंतिम माह वाले पृष्ट पर विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम का अंकन किया जाना चाहिए |

 

विद्यालय के अन्य उपयोगी कार्य

साथियों आगे आपको विद्यालय के उपयोगी कार्यों के बारें में जानकारी दी जा रही है | इन कार्यों को समय रहते हुए पूर्ण करें | क्योंकि यदि आप शिक्षा विभाग के नियमानुसार कार्य करते है तो भविष्य में आपको किसी प्रकार की समस्या नहीं आयगी | 

 

  1. पूर्व प्राथमिक/प्रथम कक्षा के आलावा किसी भी विद्यार्थी का बिना टी.सी. के विद्यालय में प्रवेश ना देवे | टी.सी. केवल ऑनलाइन ही मान्य होगी | जिस राज्य/बोर्ड की टी.सी. की ऑनलाइन सुविधा नहीं है उनका ऑफलाइन टी.सी. से प्रवेश दिया जा सकता है |
  2. प्रवेश के समय गत कक्षा की उतीर्ण/अनुतीर्ण अंकतालिका , आधार कार्ड/जन-आधार कार्ड/मूल-निवास/जाती प्रमाण-पत्र व अन्य उपयोगी दस्तावेज जरुर लेवे |
  3. अन्य राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों की टी.सी. पर प्रतिहस्ताक्षर करवाकर ही विद्यार्थी का प्रवेश सुनिश्चित करें |
  4. बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड सभी दस्तावेज में जरुर मिलान करें | बोर्ड फॉर्म को चैक जरुर करे की विद्यालय की तरफ से सही भरे गये है या नहीं | अगर बोर्ड फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटी रह गई तो बोर्ड को सूचित कर संशोधन जरुर करवाए |
  5. प्रत्येक सत्र के बोर्ड फॉर्म को विद्यालय रिकॉर्ड में जरूर रखे |
  6. सभी कक्षाओं के लिए परीक्षा परिणाम रजिस्टर में जरूर संधारित करे |
  7. विद्यार्थियों के विभिन्न परख और परीक्षाओं का रिकॉर्ड भी विद्यालय रिकॉर्ड में रखें |
  8. सत्र 2022-23 आर.टी.ई. की प्रवेश तिथि के अनुसार ही एस.आर. क्रमानुसार दिया जाना चाहिए |
  9. विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के शैक्षणिक योग्यता व अन्य दस्तावेज विद्यालय रिकॉर्ड में जरुर रखें |
  10. विद्यालय कर्मचारियों की उपस्थिति रोजाना उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज किया जाये |
  11. प्रति वर्ष विद्यालय की वेतन पंजिका नियमानुसार तैयार करें और सी.ए. द्वारा ऑडिट जरुर करवाए |
  12. विद्यालय के फीस समिति का गठन करे और नियमानुसार विद्यायल की फीस निर्धारित करें |
  13. विद्यालय आदेश पंजीक में नियमनुसार अवकाश/उत्सव व विद्यालय की अन्य गतिविधियों आदेश जरुर निकाले और रिकॉर्ड संधारित करें |
  14. चुपी तोड़ो, हमसे बोलो के तहत विद्यालय में चाइल्ड हेल्प लाइन नं. और शिकायत पेटिका जरुर लगवाये |
  15. संस्था की सोसाइटी को हर दो वर्ष बाद रिन्यू करवाए | यदि पुरानी संस्था है तो इसे ऑनलाइन जरुर करें |
  16. अपने विद्यालय का ऑनलाइन एकीकृत मान्यता पोर्टल पर मान्यता सबंधित कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया है तो समय रहते जरुर करें |
  17. विद्यार्थी स्कालरशिप से सम्बन्धित कार्य स्कालरशिप पोर्टल पर समय रहते पूर्ण करें |
  18. विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ना देवे अपितु उनके सर्वागीण विकास के लिए भी शिक्षा दी जाये जिसके लिए समय-समय पर विद्यालय कार्यक्रम आयोजन करना चाहिए |
  19. विद्यालय कर्मचारियों के साथ संस्था के द्वारा अच्छा व्यवहार किया जाया कोई भी अपने पद की धोंस ना दिखाए | अगर ऐसा होता तो आपके विद्यालय का विकास अवरुद्ध हो जाता है |
  20. विद्यालय का संचालन शिक्षा विभाग नियमनुसार अवश्य करें किसी के बहकावे में ना आवे | ये आपका विद्यालय है इसके फैसले भी आपको लेना होता है | जो की सब के हित होने जरूरी है | 

School Important Document List || स्कूल में काम में आने वाले उपयोगी दस्तावेज || Click here

 साथियों आशा रखते है की आपको उक्त जानकारी पसंद आई होगी और उक्त जानकारी से आपको विद्यालय के कार्य करने में आसानी होगी | इस जानकारी को अपने साथियों में शेयर करें | जानकारी शेयर करने के लिए इस पोस्ट का लिंक शेयर करें |

साथियों उपर्युक्त जानकारी व सूचनाएं विभागीय आदेशों के अनुसार दी गई है | यद्यपि हमारें द्वारा पूर्णतया: सावधानी रखी गई है , फिर भी मानवीय भूल हो सकती है | यदि उपर्युक्त जानकारियों में आपको कोई शंका या संशोधन अपेक्षित है तो आप हमें  मेल के द्वारा जरुर सूचित करें | यदि मानवीय भूल के कारण कोई गलती रह जाती है तो इसके लिए  ‘राज गुरु जी’ वेबसाइट जिम्मेवार नहीं है | आप समय-समय पर विभागीय आदेशों और नियमों का अवलोकन जरुर करें | 

 इसी प्रकार की जानकारी के लिय आप हमें  सोशल मीडिया यथा : यूटयुब , इन्स्टाग्राम , ट्विटर और फसेबूक पेज पर जरुर फॉलो करें | सभी सोशल मीडिया के लिंक यहाँ  दिए गए है | (Instagram, Facebook , Twitter )  हमारे सोशल मीडिया पर पहुचने के लिए दिए गए सोशल मीडिया के नाम पर क्लिक करें |  धन्यवाद

नोट :  यदि आप उक्त पोस्ट या विद्यालय के उपयोगी कार्यदिवसों को पीडीऍफ़ फाइल में डाउनलोड करना चाहते है | तो निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें | 

Download Pdf File : Click here 

Author

RAJ GURU JI

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *