Any News

PM Yasasvi Scholarship 2023 | पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? |

3.5/5 - (2 votes)

PM Yasasvi Scholarship 2023 PM –YASASV Scheme 2023

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

PM YASASVI Scheme  :- यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना है | PM Yasasvi Scholarship के तहत सरकार द्वारा 1.25 लाख तक की स्कालरशिप विद्यार्थियों को दी जाती है |  PM YASASVI Scheme भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा शुरु किया गया है। आपको आज हम अपने इस लेख के माध्यम से पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2023 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जैसे – पीएम यशस्वी योजना क्या है , इसके क्या लाभ है?  , इसके क्या उद्देश्य है?  , कितनी स्कालरशिप मिलती है?  कैसे मिलती है ? आवेदन कैसे और कब तक किया जाता है ? इसके आलावा और भी बहुत कुछ | यदि आप भी  PM Yasasvi Scholarship Scheme का लाभ प्राप्त करना चाहते हो तो आप हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

PM YASASVI Scheme/Scholarship क्या है? : 

PM YOUNG ACHIEVERS SCHOLARSHIP AWARD SCHEME FOR VIBRANT INDIA FOR OBCs AND OTHERS (PM –YASASVI पीएम यशस्वी योजना या छात्रवृत्ति भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा शुरु किया गया है। भारत के कमजोर वर्ग के छात्र/छात्राएं जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी उच्च श्रेणी कि  पढ़ाई करने में असमर्थ है तो इसके लिए केन्द्र सरकार इनको छात्रवृत्ति प्रदान कर इनका सहयोग करती है | इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को एक परीक्षा देना होता है और उसमे यदि उसका सिलेक्शन हो जाता है | उसको ये स्कालरशिप दी जाती है |

PM YASASVI Scholarship 2023 के लिए कौन पात्र है ? : 

केन्द्र सरकार कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रता रखी है | भारत में आर्थिक कमजोर वर्ग जैसे : OBC/EBC/DNT(विमुक्त जनजाति) केटेगरी के विद्यार्थी जो कक्षा 9 या 11 में अध्यनरत है इसके लिए पात्र है | इस योजना के तहत छात्रवृत्ति केवल भारत में पढ़ने वालों के लिए ही होगी | दिव्यांग अभ्यर्थी को नियमानुसार विशेष छुट प्रदान की जाएगी |  इसके आलावा अन्य पात्रताएं इस प्रकार है :

PM YASASVI Scholarship 2023

क्र. सं. कक्षा – 9 के लिए  कक्षा – 11 के लिए  विशेष टिप्पणी 
1. जन्मतिथि : 01-04-2007 से 31-03-2011 तक जन्मतिथि : 01-04-2005 से 31-03-2009 तक दोनों तिथि शामिल है |
2. कक्षा – 08 उतीर्ण होना अनिवार्य कक्षा – 10 उतीर्ण होना अनिवार्य
3. परिवार कि वार्षिक आय : 2.5 लाख से अधिक न हो | परिवार कि वार्षिक आय : 2.5 लाख से अधिक न हो |

PM YASASVI Scholarship 2023 कैसे प्राप्त होगी  ?:-

जैसा कि हमने बताया कि PM YASASVI Scholarship प्राप्त करने के लिए पात्रता परीक्षा देनी होगी | इस परीक्षा के लिए आवेदन , आयोजन NTA (राष्ट्रिय परीक्षा एजेंसी) के द्वारा किया जाता है | इस परीक्षा को YASASVI ENTRANCE TEST (YET) – 2023 के नाम से जाना जायेगा | ये केवल एक योग्य परीक्षा है | विद्यार्थी का मेरिट में सिलेक्शन होने के बाद उच्च शिक्षण के लिय  ये स्कालरशिप मिलती है |

YUVIKA Young Scientist Program 2023 Click Here 

YASASVI ENTRANCE TEST (YET) – 2023 :

PM YASASVI Scholarship कि पात्रता परीक्षा है जिसका आयोजन NTA (National Test Agency) के द्वारा करवाया जाता है |  केवल परीक्षा YET 2023 में उपस्थित होने या अर्हता प्राप्त करने से अभ्यर्थी को छात्रवृत्ति नही मिलती है | छात्रवृत्ति का चयन और परुस्कार पात्रता मानदंड , पात्रता , मेरिट सूची में रैंक , मूल दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य मानदंडों को पूरा करने पर ये छात्रवृत्ति मिलती है | YET परीक्षा का आयोजना इस प्रकार रहेगा –

YASASVI ENTRANCE TEST (YET) – 2023 

परीक्षा का समय 150 मिनट (2.5 घंटे)
कुल प्रश्न 100 प्रश्न
कुल पूर्णांक 100 अंक
परीक्षा का मोड ऑफलाइन (OMR शीट)
परीक्षा का प्रारूप वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार
नेगेटिव मुल्यांकन नही
प्रश्न पत्र/पेपर का माध्यम हिन्दी/अंग्रेजी

YASASVI ENTRANCE TEST (YET) Syllabus– 2023 :

PM-YASASVI Scholarship Entrance Test 2023 में कक्षा -9 में प्रवेश के लिए कक्षा – 8 का पाठ्यक्रम व कक्षा -11 में प्रवेश के लिए कक्षा- 10  का पाठ्यक्रम रहेगा | नोट : पाठ्यक्रम NCERT द्वारा जारी उक्त कक्षाओं का ही मान्य रहेगा | पेपर के 4 भाग होगें जो इस प्रकार है : 

क्र.स.  प्रश्न पत्र के भाग  विषय  कुल प्रश्न  कुल अंक 
1. A गणित 30 30
2. B विज्ञान 25 25
3. C सामाजिक विज्ञान 25 25
4. D सामान्य ज्ञान 20 20
कुल  100  100 

 

PM YASASVI Scheme में किसको और कितनी स्कालरशिप मिलती है ?

जैसा कि हमने ऊपर बताया की भारत में आर्थिक कमजोर वर्ग जैसे : OBC/EBC/DNT केटेगरी के विद्यार्थी जो कक्षा 9 या 11 में अध्यनरत है इसके लिए पात्र है | और यदि परीक्षा उतीर्ण कर ली जाती है तो कक्षा – 9 के लिए 75,000/- रू और कक्षा – 11 के लिए 1,25000/- रू तक की छात्रवृत्ति दी जाती है |

PM YASASVI Scholarship 2023 प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा :

PM YASASVI Scholarship 2023 के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा | आवेदन नि:शुल्क रहेगा | ( नोट :  आगे हम आवेदन की वेबसाइट व अन्य महत्वपूर्ण लिंक के बारे में जानकारी देगें) | आवेदन के बाद YASASVI ENTRANCE TEST 2023 देना होगा | इसके लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किये जायेगे और आपको निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर अपनी परीक्षा देना होगा |

PM YASASVI स्कालरशिप के लिए दस्तावेज की आवश्यकता : 

  • ० आधार कार्ड
  • ० कक्षा 8 या कक्षा 10वी की मार्कशीट
  • ० पासपोर्ट साइज फोटो
  • ० आय प्रमाणपत्र
  • ० रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ० जाति प्रमाण पत्र
  • ० दिव्यांग प्रमाण-पत्र (यदि लागु हो तो)
  • ० ईमेल ID बैंक पासबुक और अकाउंट नंबर

PM YASASVI Scholarship 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ : 

क्र.स. कार्यक्रम का नाम  तिथियाँ 
1. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 11 जुलाई से 10 अगस्त 2023 तक
2. ऑनलाइन फॉर्म संशोधन 12 से 16 अगस्त 2023 तक
3. प्रवेश पत्र परीक्षा के 10 दिन पूर्व
4. परीक्षा तिथि 29 सितम्बर 2023 (शुक्रवार)

PM YASASVI Scholarship 2023 Registration कैसे करें? : 

  • ० सबसे पहले आपको नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ऑफिसियल  वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ० अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित होगा।
  • ० वेबसाइट के होमपेज पर आपको बायीं ओर स्थित मेनू में से “New Candidate Registration Here” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ० इसके बाद आपके सामने कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन का एक नया पेज खुल जाएगा।
  • ० अब आपको इस पेज पर पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे:- आपका नाम, पता , ईमेल आईडी, जन्मतिथि और पासवर्ड विवरण।
  • ० इसके बाद आपको “Create Account” के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • ० अब आपको एक सिस्टम जनरेटेड एप्लिकेशन नंबर मिलेगा, जिसे आपको भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना होगा।
  • ० इसके बाद आपको पुन: लॉग इन पेज पर आना होगा | और अपनी आईडी से लॉग इन करना होगा | चाही गई सूचना भरें |
  • ० भविष्य में इसी आईडी से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा |

PM YASASVI Scholarship 2023 के लिए महत्वपूर्ण लिंक : 

क्र.स. कार्यक्रम का नाम  लिंक 
1. PM-Yasasvi Scholarship 1st Time Registration Click Here
2. login After Registration Click Here
3. Official Site Click Here
4. Yasasvi Scholarship दिशानिर्देश (हिन्दी) Click Here
5. Yasasvi Scholarship दिशानिर्देश (अंग्रेजी ) Click Here
6. योजना के सम्पूर्ण नियमों की जानकारी (विडियो )  Click Here
7. ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे (विडियो) Click Here

साथियों आशा रखता हूँ आप PM YASASVI Scholarship या स्कीम के बारें में अच्छी तरह से समझ गए होंगे | यदि इसके आलावा इस स्कालरशिप के बारें में और अधिक जानकारी लेना चाहतें है तो आप हमारें YouTube चैनल RAJ SCHOOL HELP (RAJ GURU JI) पर विजिट कर सकतें है | 

नोट : साथियों इस पोस्ट के माध्यम से मेरे द्वारा PM YASASVI Scholarship के बारें में आसान भाषा समझाया गया है | फिर आपको विभागीय दिशानिर्देशों का समय-समय पर अवलोकन करना चाहिए | यदि उक्त पोस्ट में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो इसके लिए राज गुरु जी जिम्मेदार नहीं रहेगा | विभागीय नियम ही मान्य होगें | 

Author

RAJ GURU JI

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *