Latest Newsसरकारी योजनाए
राजश्री योजना राजस्थान
राजश्री योजना राजस्थान 2019 | बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक सहायता राशि
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की बेटियों के लिए राजश्री योजना 2019 (Rajshree Yojana 2019) शुरू की गई है| इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर उनकी 12 वीं कक्षा पूरी होने तक सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी|
राजश्री योजना राजस्थान 2019 (Rajshree Yojana Rajasthan 2019) के तहत और लड़कियों को ही सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी जिन लड़कियों का जन्म 1 जून 2016 के बाद हुआ है| उससे पहले जन्म लेने वाली लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा|
राजस्थान राजश्री योजना (Rajasthan Rajshree Yojana) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करवाना है| इस योजना द्वारा लड़कियों के स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा|
राजश्री योजना राजस्थान 2019 की पात्रता | Rajshree Yojana Rajasthan Eligibility
- बेटी के माता पिता के पास भामाशाह कार्ड तथा आधार कार्ड होना अनिवार्य है|
- 1 जून 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा|
- लाभ लेने वाला परिवार राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- पहली 2 किस्तों की सहायता राशि उन्हीं बेटियों को प्रदान करवाई जाएगी|
- जिनका जन्म सरकारी अस्पतालों में हुआ होगा|
- भामाशाह कार्ड को सीधे बैंक खाते के साथ जोड़ा जाएगा|
- सहायता राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी|
राजस्थान राजश्री योजना | Rajasthan Rajshree Yojana (सहायता राशि)
- यह सहायता राशि बेटी के परिवार को किस्तों में प्रदान करवाई जाएगी|
- 2500 रुपए बेटी के जन्म के समय प्रदान करवाए जाएंगे|
- 2500 रुपए 1 वर्ष का टीकाकरण होने पर प्रदान करवाए जाएंगे|
- 4000 रुपए बेटी के पहली कक्षा (राजकीय विद्यालय ) में प्रवेश के समय प्रदान करवाए जाएंगे|
- 5000 रुपए 6वी कक्षा (राजकीय विद्यालय ) में प्रवेश होने पर प्रदान करवाए जाएंगे|
- 11,000 रुपए दसवीं कक्षा (राजकीय विद्यालय ) में प्रवेश होने पर प्रदान करवाए जाएंगे|
- 25,000 रुपए 12वीं कक्षा पास होने पर प्रदान करवाए जाएंगे| (राजकीय विद्यालय )
- राजश्री योजना राजस्थान 2019 के तहत बेटी को कुल 50000 रुपए की सहायता प्रदान करवाई जाएगी|
राजश्री योजना राजस्थान | Rajshree Yojana Rajasthan (जरूरी दस्तावेज)
- भामाशाह कार्ड|
- आधार कार्ड|
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र|
- बैंक खाते के पहले पृष्ठ की फोटो कॉपी|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- स्कूल में प्रवेश होने का प्रमाण पत्र|
- बारहवीं कक्षा पास होने का प्रमाण पत्र|
राजश्री योजना रजिस्ट्रेशन | Rajasthan Rajshree Yojana Registration
- इस योजना का लाभ राजस्थान बाल एवं महिला विकास विभाग द्वारा प्रदान करवाया जाएगा|
- गर्भवती महिला को एएमसी जांच के दौरान भामाशाह कार्ड से जुड़ा हुआ बैंक अकाउंट निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या राजकीय चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध करवाना होगा|
- बेटी के जन्म के समय एक Unique ID Number प्रदान करवाया जाएगा|
- पहली तथा दूसरी किस्त के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी|
- यह किश्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर प्रदान करवाई जाएगी|
- बेटी के प्रथम कक्षा में प्रवेश होने पर परिवार को तीसरी किस्त के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा|
- आवेदन ई-मित्र या अटल सेवा केंद्र द्वारा किया जाएगा|
- अन्य किस्तों के लिए भी इसी प्रकार आवेदन किया जाएगा|
Rajshree Yojana Rajasthan दिशा निर्देश यंहा से डाउनलोड करे |
Toll Free Number :- 18001806127
विभागीय वेबसाइट पर विजिट करने के यंहा क्लिक करे |
श्रमिक कार्ड कैसे बनाये | जानने के लिए यंहा क्लिक करे |
साथियों राजश्री योजना के बारे में मैंने समान्य जानकारी दी है फिर भी समय के अनुसार योजना का प्रारूप बदलता रहता है | इसलिए विभाग के द्वारा जारी गाईड लाइन ही मान्य होंगी | अधिक जानकारी के लिए आप विभाग की वेबसाइट पर विजिट करे जिसका लिंक मैंने आपको उपर दे दिया है | इसके अलावा आपके कोई सवाल है तो कमेंट करे और इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल GYAN KAMNA (ज्ञान कामना ) पर विजिट करे | चैनल पर विजिट करने के लिए यंहा क्लिक करे |