Latest Newsसरकारी योजनाए
Rajasthan Agriculture Scholarship Scheme | कृषि संकाय में प्रवेश लेने पर मेलेगी छात्रवृति
Rajasthan Agriculture Faculty Scholarship
Rajasthan Agriculture Scholarship Scheme – कृषि संकाय में प्रवेश लेने पर मेलेगी छात्रवृति
Rajasthan Agriculture Scholarship Scheme कृषि संकाय विषय को लेकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं राजस्थान सरकार के द्वारा छात्राओं को छात्रवृति दी जाएगी | यह छात्रवृति छात्राओं को कृषि के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु राज्य सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है | इस छात्रवृति में कक्षा 11वीं , 12वीं और कॉलेज में कृषि संकाय में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को शामिल किया गया है | इस योजना या छात्रवृति के तहत राज्य सरकार के द्वारा राशी 5 हजार रू से लेकर 15 हजार रू तक की छात्रवृति दी जाती है |
छात्रवृति की सामान्य जानकारी :
Rajasthan Agriculture Scholarship Scheme समान्यत: इस छात्रवृति को कृषि संकाय के लिय प्रोहत्सान राशी के नाम से जाना जाता है जिसे हम छात्रवृति या स्कालरशिप या सरकारी योजना के नाम से जानते है | राज्य सरकार के द्वारा बालिका या महिला का कृषि के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु इस योजना या छात्रवृति की शुरवात की गई है | वर्ष 2020 से इस छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए है | राज्य के सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालय या महाविद्यालय में कृषि संकाय में प्रवेश लेने वाली छात्राएं ये छात्रवृति प्राप्त कर सकती है |
छात्रवृति या योजना की शर्ते या पात्रता : (Agriculture Scholarship Rules)
राज्य सरकार के द्वारा इस छात्रवृति को प्राप्त करने के लिए कुछ शर्ते रखी गई है जो इस प्रकार है :-
- इस छात्रवृति के लिय केवल छात्राएं ही पात्र है |
- छात्राएं केवल राजस्थान की मूलनिवासी हो |
- छात्राएं जो राजकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों,महाविद्यालयों,विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत है।
- छात्राएं केवल कृषि संकाय (कक्षा – 11वीं , 12वीं , स्नातक , स्नात्कोत्तर या पी.एच.डी.) में प्रेवश लिया हो |
तारबंदी योजना पत्रता व शर्ते (राजस्थान)
छात्रवृति में देय लाभ या राशी : (Agriculture Yojana Scholarship)
- कृषि विषय लेकर सीनियर सैकेण्डरी (10+2)में अध्ययनरत छात्राओं को राशि रूपये 5000प्रतिवर्ष की दर से 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा हेतु।
- कृषि स्नातक शिक्षा जैसे उद्यानिकी,डेयरी,कृषि अभियांत्रिकी,खाद्य प्रसंस्करण आदि में अध्ययनरत छात्राओं को 12000 रूपये प्रतिवर्ष की दर से 4
- वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु। तथा श्री कर्ण नरेन्द्र व्यवसाय प्रबन्धन महाविद्यालयजेाबनेर में बी. एस. सी (कृषि) व एमबीए एग्री
- बिजनेस में अध्ययनरत छात्राओं को भी रू. 12000प्रतिवर्ष पंचवर्षीय पाठ्यक्रम हेतु।
- कृषि स्नात्कोत्तर षिक्षा (एम.एस.सी.कृषि) में अध्ययनरत छात्राओं को 12000रूपये राशि प्रतिवर्ष की दर से 2 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु।
- कृषि विषय में पी.एच.डी. में अध्ययनरत छात्राओं को 15000रूपये प्रतिवर्ष अधिकतम 3 वर्ष हेतु।
राजश्री योजना राजस्थान कक्षा 1 से 12 तक
छात्रवृति इनको देय नहीं होगी : –
- गत वर्ष में अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुनः उसी कक्षा में प्रवेश लेने पर |
- जिन छात्राओं ने श्रेणी सुधार हेतु उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लिया हो |
- सत्र के मध्य विद्यालय/महाविद्यालय/विष्वविद्यालय छोड़कर जाने वाली छात्राएं |
छात्रवृति के लिय आवश्यक दस्तावेज : – (Agriculture Scholarship Document)
- जन आधार कार्ड |
- गत वर्ष की अंकतालिका |
- मूल निवास प्रमाण पत्र |
- नियमित विद्यार्थी होने का संस्था प्रधान का प्रमाण पत्र |
- श्रेणी सुधार हेतु प्रवेश नहीं लेने का प्रमाण पत्र |
आवेदन प्रक्रिया: –
- आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे |
- आवेदन नजदीकी इ-मित्र कियोस्क के माध्यम से
- या SSO ID के माध्यम से
आवेदन करने की वैधता या अंतिम तिथि :
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31जनवरी तक चालू वित्तीय वर्ष
इस छात्रवृति के लिय अधिक जानकारी के लिय कहाँ सम्पर्क करे:-
- ग्राम पंचायत स्तर पर :- कृषि पर्यवेक्षक
- पंचायत समिति स्तर पर :- सहायक कृषि अधिकारी
- उप जिला स्तर पर :- सहायक निदेशक कृषि (विस्तार)
- जिला स्तर पर :- उप निदेशक कृषि (विस्तार)
सम्बन्धित विभाग | प्रारूप | वेबसाइट लिंक | रिमार्क |
---|---|---|---|
राज्य कृषि विभाग | योजना के बारे में | यहाँ क्लीक करे | योजना की जानकारी के लिए |
छात्रवृति आवेदन पोर्टल (किसान पोर्टल ) | योजना के बारे में | यहाँ क्लिक करे | योजन की जानकारी के लिए |
कृषि विभाग | ऑनलाइन आवेदन के बारे में | यहाँ क्लिक करे | आवेदन कैसे करे पीडीऍफ़ फाइल के लिए |
कृषि विभाग | ऑनलाइन आवेदन के लिए | यहाँ क्लिक करे | ऑनलाइन आवेदन हेतू |
कृषि विभाग | स्कूल/कॉलेज रजिस्ट्रेशन के लिए | यहाँ क्लिक करे | स्कूल / कॉलेज के लिए |
आवेदन प्रोसेस | आवेदन कैसे करे | यहाँ क्लिक करे | ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस विडियो के लिए |
योजना के बारे में | योजना की अधिक जानकारी के लिए | यहाँ क्लिक करे | पात्रता , शर्ते , नियम विडियो के लिए |