Any News Govt Yojana

Gopal Credit Yojana Rajasthan

Rate this post

राजस्थान गोपाल क्रेडिट योजना / राजस्थान गोपाल क्रेडिट लोन योजना 

Gopal Credit Yojana Rajasthan की सामान्य जानकारी : 

राजस्थान सरकार के द्वारा बजट वर्ष 2024-25 में Gopal Credit Card (GCC) की घोषणा की थी | इस योजना का पूरा नाम राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना रखा गया है |  योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित करने और किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गोपाल क्रेडिट योजना की शुरुआत की है। यह योजना पशुपालकों को सरल शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराती है, ताकि वे अपने पशुधन का विस्तार कर सकें और दूध उत्पादन में वृद्धि कर सकें। गोपाल क्रेडिट योजना में  गोपालक गया/भैस के लिए सहकारी बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते है |   आइए इस योजना के मुख्य बिंदुओं पर नजर डालते हैं:–

Gopal Credit Yojana  का उद्देश्य:

Gopal Credit Yojana Rajasthan का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देना है। किसानों और पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को सुधारना इस योजना का लक्ष्य है। योजना के प्रथम चरण में लगभग 5 लाख गोपालक परिवार को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाना है |

Gopal Credit Yojana की पात्रता : –

Gopal Credit Card योजना के लिए सरकार के द्वारा कुछ पात्रता व शर्ते रखी है जो निम्नानुसार है :

  • ये योजना केवल ग्रामीण क्षेत्र के गोपालको के लिए है |
  • आवेदक का परिवार गोपालक गया/भैस का पालन करता हो |
  • आवेदक द्वारा दुग्ध का बेचान डेयरी सहकारी समिति किया जाना आनिवार्य होगा |
  • आवेदक दुग्ध डेयरी सहकारी समिति का सदस्य होना अनिवार्य होगा |
  • आवेदक के पास सहकारी समिति का बैंक खाता अनिवार्य होगा |
  • आवेदक द्वारा पूर्व में दो से अधिक कोई लोन न ले रखा हो |
  • आवेदक का बैंक सिविल 600 से कम ना हो |

Gopal Credit Yojana Rajasthan से मिलने वाला लाभ : – 

गोपला क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पात्र परिवार को ब्याज मुक्त ऋण राज्य सरकार/सहकारी बैंक द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है | इस योजना के तहत गोपालक को के वर्ष के लिए 1 लाख रू का लोन दिया जाता है | लोन एक वर्ष के बाद पुन: नवनीकरण करवाया जा सकता है | यदि एक वर्ष के दौरान समय पर किस्तों का भुक्तान किया जाता है तभी ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा | ऋण की 12 किस्ते सालाना रहेगी | यदि किस्ते समय पर जमा नहीं करवाई जाती है तो 10.2 प्रतिशत की दर से साधारण ब्याज व 2 प्रतिशत दण्डीय ब्याज दय होगा |

Gopal Credit Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज : – 

  • आवेदक का जन आधार व आधार कार्ड की फोटोप्रति |
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो (लगभग 5 फोटो) |
  • प्राथमिक डेयरी समिति से निर्धारित प्रारूप में अनुशंषा पत्र (प्रारूप आगे मिल जायेगा) |
  • केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते की पासबुक प्रतिलिपि |
  • प्राथमिक डेयरी समिति द्वारा दुग्ध का भुक्तान जिस बैंक खाते में किया जाता है उसकी पास बुक की प्रितिलिपि |
  • प्रस्तावित गोपालन कार्यो हेतु अनुमानित लागत का विवरण | (इसमें जो लोन लिया जायेगा उसका खर्च गोपालक किसमें कितना किया जायेगा का विवरण होगा |
  • भूमि की जमाबन्दी की प्रतिलिपि |
  • रहनवास भूमि के पट्टे की प्रतिलिपि |
  • दो गवाह/जमानतदार का विवरण मय आधार कार्ड |
  • अन्य दस्तावेज बैंक के अनुसार (लोन स्वीकृत होने पर)

Gopal Credit Card Yojana Rajasthan के आवेदन की प्रक्रिया : –

  • इस योजना के लिए आवेदन SSO आईडी से ऑनलाइन किया जायेगा |
  • SSO आईडी में राजसहकार एप्लीकेशन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद राजसहकार की ऑफिशियल साईट ओपन होगी |
  • राजसहकार में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आवेदक का जन आधार कार्ड न. से वेरीफाई करना होगा |
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म चाही गई सूचना और दस्तावेज पीडीऍफ़ फाइल में अपलोड करना होगा |
  • इसके बाद फॉर्म फाइनल सबमिट करना होगा |
  • इसके बाद भरा हुआ आवेदन विभाग को प्राप्त होगा |
  • विभाग द्वारा आवेदन की स्वीकृति होने सहकारी बैंक में व्यक्तिगत जाना होगा |
  • इसके बाद बैंक नियमानुसार दस्तावेजों की पूर्ति करनी होगी |
  • इसके बाद बैंक द्वारा खातें में ऋण की राशी ट्रान्सफर की जाएगी |
  • योजना के आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं है | 

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की बध्यता : – 

यद्यपि Gopal Credit Yojana में ग्रामीण क्षेत्र के गोपालको के विकास के लिए सरकार द्वारा ऋणमुक्त लोन की सुविधा प्रदान की जाती है लेकिन यदि आवेदक के द्वारा समय पर लोन नहीं चुकाया जाता है तो 10.2 प्रतिशत की दर से साधारण ब्याज व 2 प्रतिशत दण्डीय ब्याज वसूला जायेगा और इसके आलावा आवेदक के 2 से अधिक चालू ऋण है तो इस योजना के लिए पात्र नहीं होगें |

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के महत्वपूर्ण लिंक 
क्रं सं. दस्तावेज का विवरण  डाउनलोड लिंक  विशेष टिप्पणी 
1. योजना के आवेदन लिंक  यहाँ क्लिक करें 
2. योजना के दिशानिर्देश विभागीय (पीडीऍफ़ फाइल) यहाँ क्लिक करें  विभागीय नियम 
3. प्राथमिक डेयरी समिति से निर्धारित प्रारूप में अनुशंषा पत्र यहाँ क्लिक करें 
4. योजना के ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस  यहाँ क्लिक करें  विडियो टुटोरिएल  
5. योजना के सम्पूर्ण नियमों की जानाकरी  यहाँ क्लिक करें   विडियो टुटोरिएल  

आशा रखता हूँ सथियों Gopal Credit Yojana Rajasthan के बारें में आप अच्छी तरह से समझ गए होंगे | इसके आलावा इस योजना के बारें में और अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल राज गुरु जी पर विजिट कर ले सकते है या फिर इस योजना के बारें में आपके कोई सवाल है तो आप इसी पोस्ट के निचे कमेंट भी कर सकते है |

Author

RAJ GURU JI

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *